फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The department is busy repairing faults caused by strong winds and rain.

Fatehpur News: तेज हवा और बारिश के बढ़े फॉल्ट को सुधारने में जुटा विभाग

Tue, 24 Mar 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The department is busy repairing faults caused by strong winds and rain.
फतेहपुर। जिले में 20 मार्च को तेज हवा और बारिश के दौरान कई स्थानों पर विद्युत फॉल्ट हो गए थे। तेज हवा में कई जगह तार टूट गए और पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। शहर और कस्बों समेत कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर भी फुंक गए थे।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही विद्युत लोड में भी इजाफा हुआ है जिससे ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। ऐसे में विभाग ने व्यवस्था सुधारने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मुराइनटोला स्थित वर्कशॉप में सोमवार को 25 केवीए के 75 नए ट्रांसफार्मर पहुंचे हैं। इन ट्रांसफार्मरों के आने से विद्युत उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। फुंके ट्रांसफार्मरों की जगह नए लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कशॉप के एसडीओ सुशील कुमार ने बताया कि बढ़ते विद्युत लोड के कारण ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि विभाग ने पत्र भेजकर नए ट्रांसफार्मरों की मांग की थी जिसके तहत 75 ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए गए हैं और आगे भी आपूर्ति जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि मुराइनटोला और बेरूईहार वर्कशॉप में नए और मरम्मत किए गए करीब 150 ट्रांसफार्मरों का स्टॉक मौजूद है। फरवरी में करीब 100 ट्रांसफार्मर फुंक गए थे। बढ़ती गर्मी को देखते हुए विभाग पहले से तैयारी कर रहा है। फुंके ट्रांसफार्मर तुरंत बदले जा सकें और विद्युत आपूर्ति बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed