फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The death of a worker in a freak broken wire

टूटे तार के करंट से मजदूर की मौत

Mon, 10 Oct 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Mon, 10 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
The death of a worker in a freak broken wire
मृतक की पत्नी को आर्थिक मदद देते एसडीओ - फोटो : अमर उजाला
सगुनापुर गांव निवासी मजदूर ध्रुव प्रसाद खेत पर काम करने जा रहा था। तभी वहां टूटे पड़े विद्युत लाइन के तार पर चल रहे करंट की चपेट में आ गया। जिसमें चिपक कर उसकी मौत हो गई। मजदूर की मौत होने की खबर पाकर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई। यहां बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों का आरोप था कि एलटी लाइन का तार शनिवार की शाम टूट गया था।
विज्ञापन


तभी ग्रामीणों की सूचना पर विद्युत आपूर्ति चौडगरा उपकेंद्र से बंद कर दी गई थी। रविवार को सुबह आठ बजे बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों ने बगैर तार जोड़े विद्युत आपूर्ति चालू कर दिया। जिससे मजदूर ध्रुव की मौत हो गई। इसके लिए विभाग को दोषी ठहराते हुए मृतक की पत्नी रामलली ने थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी रामलली ने ट्रांसफार्मर के तार से करंट लग जाने से मौत की तहरीर दी है। उसने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन



कैसे पीले होंगे पुत्री के हाथ
औंग(बिंदकी)। ध्रुव की मौत से परिजन रो-रो कर बेहाल हैं। पत्नी रामलली ने बताया कि उसके तीसरी पुत्री दुर्गा की गोद भराई की रस्म पूरी हो चुकी है। पति की मौत हो गई अब उसके हाथ पीले कैसे होंगे। एक बेटी और एक बेटे का भरण-पोषण भी करना है। मलवां विकास खंड के सगुनापुर निवासी ध्रुव झोपड़ी में परिवार के साथ रहता था। परिवार के मुताबिक प्रशासन से अभी तक किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed