फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The criminal who escaped with a reward for buffalo theft arrested

Fatehpur News: भैंस चोरी में फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

Wed, 06 Sep 2023 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
The criminal who escaped with a reward for buffalo theft arrested
फतेहपुर। राधानगर पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में एक साल से फरार इनामी बदमाश को तमंचे के साथ पकड़ा है। आरोपी पहले भी कई बार पकड़ा जा चुका है। उसके तीन साथी एक साल पहले गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

राधानगर थानाक्षेत्र के जयराम नगर में एक साल पहले भैंस चोरी हुई थी। पुलिस ने भैंस बरामद कर राधानगर नई बस्ती के साजन बाल्मीकी, थरियांव के फरीदपुर उसरैना निवासी मो. शाकिर, गाजीपुर के सिमौर निवासी फिरोज खान, मलवां के अमौरा गांव निवासी राहुल पासवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि राहुल को छोड़कर बाकी तीनों आरोपियों को कुछ दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन राहुल फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित हुआ था।आरोपी राहुल के जखनी अंडरपास के पास मौजूद होने की सूचना पर चांदमारी चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह ने सोमवार रात घेराबंदी की। आरोपी पुलिस पर फायरिंग करके भागने लगा। पीछा करके तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ कानपुर के चकेरी थाने व जिले में थानों में पशु चोरी के तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed