{"_id":"68cff19e94d02e35470c1951","slug":"the-court-is-decoratedmlas-will-pull-chariots-and-a-procession-will-be-taken-out-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1273575-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सजा दरबार...विधायक खींचेंगे रथ, निकलेगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सजा दरबार...विधायक खींचेंगे रथ, निकलेगी शोभायात्रा
विज्ञापन
फोटो-17-गायत्री मंदिर परिसर में सजा बंगाली पांडाल। संवाद
अमौली। सोमवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र को लेकर यमुना तटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति का माहौल रंगत पर है। ब्लॉक की 66 ग्राम पंचायतों में 100 से अधिक स्थानों पर मातारानी के भव्य दरबार सज गए हैं। अमौली, चांदपुर, बुढ़वा, दपसौरा, गोहरारी जैसी बड़ी ग्राम पंचायतों में दो से तीन स्थानों पर देवी स्थापना की जा रही है।
कस्बे के गायत्री मंदिर परिसर में बंगाल के कारीगरों की ओर से आकर्षक पंडाल तैयार किया गया है। यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवी की प्रतिष्ठा की जाएगी। इससे पहले विधायक राजेंद्र पटेल मातारानी के रथ को खींचकर शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे।
दुर्गा पूजा कमेटी के मंत्री उमेश त्रिवेदी ने बताया कि शोभायात्रा में बैंड-बाजे और डीजे के साथ भक्तों की बड़ी भागीदारी रहेगी। इसके बाद मातारानी को पंडाल में विराजमान किया जाएगा।