फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The convenience of passengers will be increased by removing two pillars from the entrance of the station

Fatehpur News: फोटो-01-स्टेशन के प्रवेश द्वार से दो खंभे हटाकर बढ़ाएंगे यात्रियों की सुविधा

Sat, 27 May 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 27 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
The convenience of passengers will be increased by removing two pillars from the entrance of the station
फोटो-01- रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों के लिए निरीक्षण को पहुंचे एडीआरएम इंफ्रा नवीन प्रकाश। संवाद
विज्ञापन

- रेलवे एडीआरएम इंफ्रा ने जिला स्टेशन का निरीक्षण
- स्टेशन के बाहर बनेगा ग्रीन जोन और पाथ-वे
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शहर के रेलवे स्टेशन का जल्द कायाकल्प होगा। रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार के दो खंभे हटाए जाएंगे। इसके साथ ही स्टेशन को आकर्षक बनाया जाएगा। ये काम पीएम अमृत योजना के तहत होंगे। इन कार्यों का प्लान तैयार करने के लिए रेलवे एडीआरएम इंफ्रा नवीन प्रकाश ने शनिवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
एडीआरएम नवीन अपनी टीम के साथ विशेष ट्रेन से स्टेशन पहुंचे। उन्होंने पूरे स्टेशन का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म बनाने पर अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग का निरीक्षण किया। गेट के प्रवेश पर चार खंभों से वह असहज हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यात्रियों की भीड़ बढ़ने के दौरान खंभों की वजह से आने-जाने में दिक्कत होती है। इसे दो खंभों पर भी खड़ा किया जा सकता है। पुरानी बिल्डिंग का रिन्यूवेशन होगा। उन्होंने स्टेशन के बाहर का भी निरीक्षण किया। रेलवे की खाली जमीन पर पेड़-पौधे लगाकर ग्रीन जोन और स्टेशन के बाहर नया पाथ-वे बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सभी काम जल्दी ही शुरू हो जाएंगे। एडीआरएम लगभग आधे घंटे स्टेशन पर मौजूद रहे और विशेष ट्रेन से प्रयागराज रवाना हो गए। मालूम हो कि इस माह डीआरएम हिमांशू वडोनी रेलवे स्टेशन का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article