{"_id":"6a625c4cd94a017f04046aae","slug":"the-closure-of-the-instagram-id-revealed-the-secret-of-the-murder-of-a-young-woman-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-159099-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: इंस्टाग्राम आईडी बंद होने से खुला युवती की हत्या का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: इंस्टाग्राम आईडी बंद होने से खुला युवती की हत्या का राज
विज्ञापन
फतेहपुर। सोशल मीडिया पर सक्रियता कभी नुकसान तो कभी संवेदनशील मामलों में अहम सुराग देने का काम करती है। सहमति संबंधों में रिश्ते के अपने से दोगुनी उम्र के चाचा के साथ रह रही युवती की हत्या के पर्दाफाश में भी उसकी इंस्टाग्राम आईडी मददगार साबित हुई। अचानक आईडी पर रील पोस्ट होना बंद हुआ तो अपनों के बीच युवती के गायब होने को लेकर सवाल उठने लगे और खोजबीन शुरू हुई। इससे पुलिस को सफलता हाथ लगी।
थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती को रिश्ते में चाचा गंगाराम सिंह उर्फ गुड्डू लोधी (42) प्रेमजाल में फंसाकर डेढ़ साल से राधानगर थाना क्षेत्र में रह रहा था। परिजन ने बताया कि युवती के जाने के बाद उनका उससे कोई संपर्क नहीं था। उसकी इंस्टाग्राम पर सक्रियता से उसके सकुशल होने की जानकारी मिल जाती थी।
26 जून से बेटी की इंस्टाग्राम आईडी पर कोई रील पोस्ट नहीं हुई। कुछ दिन तक रील नहीं आने पर परिजन को चिंता सताने लगी। युवती रोजाना गानों पर रील बनाकर पोस्ट करती थी। पुलिस जांच में सामने आया कि गुड्डू ने साक्ष्य मिटाने के लिए मोबाइल से कई चीजें डिलीट कर दी थीं।
विज्ञापन
मोबाइल भी गांव में कहीं छिपाए जाने की बात सामने आई है। मोबाइल बरामद करने के लिए पुलिस गुड्डू को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इस तरह युवती की इंस्टाग्राम आईडी अचानक निष्क्रिय होने से उठे सवालों ने हत्या के राज से पर्दा उठाने में मदद की।
घटना को गुड्डू ने 27 जून की रात अंजाम दिया था। हत्या के बाद 28 जून की रात करीब 9:30 बजे शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था। पुलिस को शव 29 जून को मिला। पहचान न होने पर पुलिस ने दो जुलाई को शव का पोस्टमार्टम कराया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर लिया था। पुलिस विसरा रिपोर्ट आने के इंतजार में थी। इससे जांच की गति धीमी हो गई थी।
ग्रामीण ने बताया कि गुड्डू लोधी की सामाजिक प्रतिष्ठा अच्छी नहीं थी। उसे कम से कम अपने बेटे को ऐसी घटना से दूर रखना चाहिए था। शव छिपाने के अपराध में बेटे को भी भागीदार बना लिया। घटना में पुलिस की गिरफ्त से दूर चौथे आरोपी शिवनारायण की तलाश में पुलिस ने असोथर थाना क्षेत्र के गेंडुरी गांव स्थित उसके घर में दबिश दी। हालांकि वह हाथ नहीं लगा।
प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। युवती के मोबाइल का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।