{"_id":"69791bbbabd61c98890464c1","slug":"the-city-has-been-stuck-in-traffic-jams-for-two-days-due-to-lack-of-diversion-plan-fatehpur-news-c-217-1-bnd1006-148259-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डायवर्जन प्लान न होने से दो दिन से जाम में फंसा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डायवर्जन प्लान न होने से दो दिन से जाम में फंसा शहर
विज्ञापन
फोटो-52-सोमवार की दोपहर अशोक नगर के पास जाम में फंसा मंत्री का काफिला, शामिल अधिकारियों के वाहन
फतेहपुर। अमृत योजना के तहत शहर में पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। कार्यदायी संस्था की ओर से दिन में ही खोदाई का कार्य कराने और सड़क पर मिट्टी पड़े होने से विगत दो दिनों से पूरा शहर जाम की समस्या से जूझ रहा है। प्रशासन के पास समस्या से निपटने के लिए कोई प्रभावी डायवर्जन प्लान न होने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का काफिला भी लगभग आधा घंटा जाम में फंसा रहा। मंगलवार को भी पथरकटा चौराहे के आसपास वाहनों की कतारें देखी गईं।
शहर के पथरकटा चौराहे पर पिछले कई दिनों से पाइप लाइन बिछाने का कार्य जारी है। कार्यदायी संस्था पहले खोदाई करके मिट्टी को सड़क पर एकत्र करती है फिर पाइप डालने के बाद उसे समतल करती है। पूरे दिन चलने के कारण लखनऊ बाइपास, अस्पताल और नगर पालिका की ओर से कलक्ट्रेट की तरफ आने वाले वाहनों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं जिससे लोगों को काफी परेशानी हुईं।
गणतंत्र दिवस के दिन भी लगे जाम में अधिकारी फंसे रहे। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जाते समय मंत्री का काफिला कलक्टरगंज से गंगा नगर रोड पर अशोक नगर ब्रिज के पास जाम में फंस गया। पुलिस को लगभग आधा घंटा की मशक्कत के बाद जाम खुलवाने में सफलता मिली। इस काफिले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के वाहन भी शामिल थे।
विज्ञापन
नागरिकों ने सुझाए समाधान
शहर के नागरिक समस्या के लिए खराब डायवर्जन व्यवस्था को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। पटेल नगर निवासी राजीव मिश्रा ने सुझाव दिया कि पथरकटा चौराहे से विद्यार्थी चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग को अस्थायी रूप से वनवे कर दिया जाए। अजय कुमार ने कहा कि खोदाई का कार्य दिन के बजाय रात में कराया जाना चाहिए। रामेंद्र ने कचहरी रोड को आपातकालीन डायवर्जन रूट के रूप में खोलने की वकालत की। वहीं विनोद शुक्ला ने सड़क से मिट्टी को तुरंत हटाने और बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने की मांग की। सुनील वर्मा ने ट्रैफिक पुलिस और नगर पालिका की ओर से संयुक्त रूप से एक अस्थायी रूट प्लान जारी कर लोगों को पहले से सूचित करने का सुझाव दिया ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके।