फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The chain of a soldier going with his wife was looted.

Fatehpur News: पत्नी संग जा रहे फौजी की चेन लूटी

Tue, 16 Jul 2024 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
The chain of a soldier going with his wife was looted.
चौडगरा। स्कूटी सवार फौजी के गले से सोने की चेन सोमवार शाम बाइकर्स लूटकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे देखकर जांच में जुटी है। लुटेरे फुटेज में कैद हुए हैं।
विज्ञापन


कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा निवासी विजय सिंह कछवाह का पुत्र विमल सिंह फौज में शिक्षक हवलदार के पद पर बंगलूरू में तैनात है। विमल अवकाश पर घर आया था। वह सोमवार दोपहर को स्कूटी से पत्नी मोहिनी देवी व पांच माह के बच्चे को लेकर पधारा गांव रिश्तेदार के घर जा रहा था। बिंदकी रोड ओवरब्रिज ढाल पर स्कूटी धीमी गति में थी। पीछे से सफेद अपाचे बाइक सवार दो लुटेरे फौजी के गले में झपट्टा मारक चेन लूट ले गए।
विज्ञापन

फौजी ने बताया कि वह अनियंत्रित हुए, किसी तरह से संभल गए। उनका काफी दूर तक पीछा किया। लुटेरे भागने में कामयाब हो गए। बदमाश चौडगरा से पीछे लगे थे। बदमाशों ने उसे चौडगरा में केला खरीदते देखा था। पुलिस को खोजबीन में खजुहा रोड ईंट भट्ठा पर लगे कैमरे में बदमाश दिखे हैं। चेन करीब तीन लाख कीमत की थी। बदमाश पहुर से खजुहा मार्ग की तरफ भागे हैं। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed