फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The body was kept for six hours in a land dispute

Fatehpur News: जमीन के विवाद में छह घंटे रखा रहा शव

Fri, 16 May 2025 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The body was kept for six hours in a land dispute
बकेवर। जमीन के विवाद में वृद्ध के शव को छह घंटे बाद दफन किया जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपने समक्ष लेखपाल से जमीन की पैमाइश कराई। उसके बाद शव को खेत में दफन किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अकबराबाद निवासी कामता प्रसाद कुशवाहा काफी समय से बीमार थे। उनका कानपुर में इलाज हो रहा था। कामता प्रसाद के बेटे गंगाराम कुशवाहा ने बताया कि पिता की अंतिम इच्छा थी, उनका शव अपने खेत में ही दफन किया जाए। गुरुवार को पिता की मौत हो गई और उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार शव खेत में दफन करने की तैयारी थी। गांव के जितेंद्र पासवान और माया देवी ने 112 में सूचना देकर अंतिम संस्कार रोकवा दिया। इसके बाद थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर लेखपाल बुलाकर जमीन की पैमाइश कराई। इस दौरान छह घंटे शव रखा रहा। पैमाइश के बाद शव का अंतिम संस्कार हो पाया। थानाध्यक्ष श्याम सुंदरलाल श्रीवास्तव ने बताया कि गांव वाले गलत कर रहे थे। लेखपाल के आने के बाद मामला खत्म करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed