फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The body of an elderly man was placed on the road and a blockade was created, alleging murder.

Fatehpur News: बुजुर्ग का शव रोड पर रखकर जाम लगाया, हत्या का आरोप

Wed, 22 Apr 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The body of an elderly man was placed on the road and a blockade was created, alleging murder.
गाजीपुर। तालाब से मिले बुजुर्ग के शव को रोड पर रखकर सोमवार दोपहर परिजन ने हंगामा किया। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया। करीब एक घंटे बाद सड़क से शव हटवाकर पुलिस यातायात बहाल करा सकी। पुलिस मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ। दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के पखरौली गांव निवासी सोहनलाल 16 अप्रैल को एक मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए बहू सुनैना के साथ लोधीगंज जयराम का पुरवा आए थे। वह 17 की रात गायब हो गए थे। खोजबीन दौरान जयराम का पुरवा से सोमवार को बुजुर्ग का शव तालाब से मिला। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमाॅर्टम कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर दोपहर करीब तीन बजे गांव पहुंचे और गाजीपुर-बहुआ मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर थाना व आसपास के थाने का फोर्स पहुंचा। पुत्र कमलेश ने आरोप लगाया कि पिता की हत्या की हत्या की गई है। हत्या के बाद शव तालाब में फेंक कर छिपाया गया है। इस घटना में ससुरालियों का हाथ है। करीब एक घंटे बाद कार्रवाई के आश्वासन पर पुलिस जाम खुलवा सकी। प्रभारी थानाध्यक्ष हरिनाथ सिंह ने बताया कि थाने में गुमशुदगी दर्ज है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने स्पष्ट हुआ है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed