फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The body found in the canal was of a youth from Kanpur.

Fatehpur News: नहर में मिला शव कानपुर के युवक का था

Mon, 30 Sep 2024 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
The body found in the canal was of a youth from Kanpur.
बिंदकी। नहर से शनिवार को मिले युवक के शव पहचान कानपुर पनकी के गौरव तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सरकंडी गांव के शनिवार सुबह एक युवक का शव नहर में उतराता देखा गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने शव निकलाने के बाद पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था। कानपुर पनकी डी ब्लॉक निवासी सुरेश तिवारी ने शव की पहचान 25 वर्षीय गौरव तिवारी के रूप में की। सरकंडी चौकी इंचार्ज भारत लाल ने बताया कि गौरव तिवारी घरेलू विवाद पर मंगलवार की रात को पनकी इलाके से गुजरी नहर में कूद गया था। उसकी परिजनों ने गुरुवार को पनकी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वह टैंकर चालक था।
विज्ञापन


गाजीपुर एसएसआई व आबूनगर चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
फतेहपुर। जनशिकायतों पर एसपी धवल जायसवाल ने दो उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर किया है। गाजीपुर थाने में तैनात एसएसआई विनोद सिंह और आबूनगर चौकी प्रभारी आलोक तिवारी को लाइन हाजिर किया गया। वहीं 129 पुलिस कर्मियों मेंं हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल का थाना स्तर पर फेरबदल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू विवाद पर पुत्र ने पिता को पीटा
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के बरेठर खुर्द गांव निवासी उपेंद्र सिंह के साथ उसके पुत्र भानु प्रताप ने मारपीट की। घायल ने बताया कि मारपीट के दौरान चचेरा भाई धीरज सिंह ने उसे पकड़ा था। पुत्र ने उसकी पिटाई की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed