{"_id":"695419fe32abdd9fb6086218","slug":"the-body-found-in-brahmakund-is-claimed-to-be-that-of-radhika-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-146559-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ब्रह्मकुंड से मिले शव पर राधिका का होने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ब्रह्मकुंड से मिले शव पर राधिका का होने का दावा
विज्ञापन
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के यमुना नदी स्थित ब्रह्मकुंड से सोमवार को मिले महिला के शव को लेकर लापता राधिका के परिजन ने उसके होने का दावा किया है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल शव की पहचान से इन्कार किया है। महिला का शव अंगौछे से बंधा मिला। इससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
मलवां थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी श्यामलाल की पत्नी शिवकली ने ललौली पुलिस को शिकायत देकर कहा कि यमुना नदी से मिला शव उनकी पुत्री राधिका का है। उन्होंने चूड़ियों और कद-काठी के आधार पर पहचान करने का दावा किया है।
परिजन के अनुसार राधिका की शादी ललौली थाना क्षेत्र के बनरसी के पुरवा गांव निवासी दीपू सिंह से हुई थी। आरोप है कि चार दिसंबर की रात ससुरालियों ने उसकी हत्या कर शव गायब कर दिया था। इस पर ललौली पुलिस ने पहले ही प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
शिवकली ने शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की पैनल टीम से कराए जाने, वीडियोग्राफी और डीएनए परीक्षण की मांग की है। असोथर थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ललौली प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है।