{"_id":"fe66476efea71a5d1051a4c2a445c6c2","slug":"the-bike-rider-dead-are-victims-of-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी की चपेट में आने बाइक सवार मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी की चपेट में आने बाइक सवार मरा
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 05 Mar 2015 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। होली की पूर्व संध्या पर बाइक सवार युवक की राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से चीथड़े उड़ गए। मौके पर पहुंची जीआरपी की पड़ताल में युवक के शराब के नशे में होने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है। जीआरपी ने शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगानगर इलाका निवासी हरिफल सिंह का पुत्र अरुण सिंह बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे सादीपुर क्रासिंग पार कर रहा था। तभी डाउन लाइन में आई राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। बाइक ट्रेन में फंसकर काफी दूर तक घसीटते चली गई और युवक के चीथड़े उड़ गए।
हादसे की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे को लेकर आसपास मौजूद लोगों की पड़ताल की। जीआरपी एसओ बृजेश यादव ने बताया कि मृतक ने जमकर शराब पी रखी थी। वह इतना शराब के नशे में था कि बाइक लेकर क्रासिंग पार नहीं कर पा रहा था। पहले एक बार बाइक लेकर गिर पड़ा था।
विज्ञापन
उसे लोगों को उठाया था। दोबारा फिर रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी हादसा हुआ था। बाइक सवार देर रात तक घर नहीं पहुंचा, तो उसकी खोजबीन करते हुए युवक स्टेशन पर आया था। उसने ही बाइक सवार के घरवालों को घटना की जानकारी दी।
उसी समय पता चला कि बाइक सवार मृतक के पिता बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडर हैं और वह उनका इकलौता पुत्र है। पर्व के पूर्व संध्या में हुई घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।