फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The accused had molested and assaulted

Fatehpur News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने ही की थी छेड़खानी और मारपीट

Wed, 15 Mar 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 15 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
The accused had molested and assaulted
हुसैनगंज(फतेहपुर)। सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले युवक पूरी रात मेला क्षेत्र के आसपास घूम-घूमकर वारदात करते रहे। दूसरी घटना की पीड़ित युवतियों के आरोपियों की पहचान से ये बात साफ हो गई। आरोपियों ने पहले दुष्कर्म जैसा कुकृत्य किया, फिर दूसरी घटना में युवती और किशोरियों से छेड़खानी और मारपीट की। विरोध पर बेल्ट से पीटा था। इन पीड़ित युवती व किशोरियों ने थाने में सभी को पहचान लिया। पुलिस ने एक युवती की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, धमकी, पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शोभन सरकार मेले से रविवार रात घर लौट रही एक गांव की नाबालिग चचेरी बहनों के साथ छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस दौरान किशोरी के छोटे भाई और बहन को आरोपियों ने बंधक बनाए रखा था। पुलिस ने इस मामले में मिर्जापुर मजरे तालुके गांव के प्रभात यादव, दिलीप यादव, प्रदीप यादव, विकास यादव, शैलेंद्र यादव और इनके रिश्तेदार हथगाम थाने के पट्टी शाह निवासी राजन यादव को गिरफ्तार किया था। वहीं, पुलिस दो और युवकों की भूमिका की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

इसी रात एक और घटना हुई थी। इस घटना में एक 23 वर्षीय युवती, 19 वर्षीय युवती, 12 वर्षीय किशोरी, 11 वर्षीय किशोरी और 12 वर्ष का किशोर भी मेला देखकर घर लौट रहे थे। इन्हें रास्ते में छह युवकों ने पकड़ा और छेड़खानी की थी। विरोध करने पर बेल्ट से पीटकर जान से मारने की धमकी दी थी और मोबाइल भी छीन ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में युवती (23) की तहरीर पर घटना के समय आरोपियों द्वारा एक-दूसरे के लिए गए नामों के आधार पर शैलेंद्र, प्रभात, दिलीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की पहचान कराई। पीड़ितों ने बाकी तीन प्रदीप, विकास और राजन को भी पहचान लिया। पुलिस इन तीनों के नाम विवेचना के दौरान प्रकाश में लाई है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरे छेड़खानी के मामले में भी इन्हीं आरोपियों ने घटना की थी। सामूहिक दुष्कर्म और छेड़खानी के मुकदमे में आरोपियों को जेल भेजा गया है। मोबाइल खोजा जा रहा है, घटना के समय कहीं गिरना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed