फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   tgt exam will start from today

टीजीटी परीक्षा आज से, 8349 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sat, 07 Aug 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
tgt exam will start from today
फतेहपुर। जिले में शनिवार व रविवार को होने वाली टीजीटी परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। परीक्षा में कुल 8349 अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने पर्यवेक्षक और स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट सभी केंद्रों में तैनात किए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा दो पालियों में होगी। शनिवार को पहली पाली में आठ सेंटरों 2753 तथा दूसरी पाली में छह सेंटरों में 1678 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं रविवार को पहली पाली में सात सेंटरों में 2199, दूसरी पाली में छह सेंटरों में 1719 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हर केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक और स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट के साथ 3 केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और सचल दल लगाया गया है। चयन बोर्ड के अधिकारी, डीएम-एसपी समेत प्रशासनिक और पुलिस
विज्ञापन

अधिकारी भी केंद्रों पर निगरानी रखेंगे। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से तथा दूसरी 2.30 बजे से शुरू होगी। परीक्षा केंद्रों में बिना आईडी प्रूफ के किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले और परीक्षा समाप्त होने के बाद ही परीक्षार्थी को केंद्र के बाहर निकलने दिया जाएगा। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed