{"_id":"5bdc9ee4bdec2269bb4200af","slug":"ten-people-injured-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दरोगा समेत दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दरोगा समेत दस घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्ग दुर्घटनाओं में शुक्रवार को एक दरोगा समेत दस लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इलाहाबाद नवाबगंज थाना क्षेत्र के लाल गोपालनगर निवासी रामआसरे त्रिपाठी अपने एसआई बेटे आशुतोष त्रिपाठी के साथ कार से महोबा जा रहे थे। ललौली थाने के खटौली गांव के पास सामने से ट्रक उल्टी दिशा में आ गया। ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में एसआई को चोट लगी। उनके पिता को सीने में चोट लगी है। एसआई ने बताया कि उनकी पहली तैनाती महोबा में हुई है। वह ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहा था। इधर, शहर के पुलिस लाइन में तैनात भानू प्रताप कांस्टेबल बाइक से गिरकर घायल हुए। यह हेलमेट लगाए थे। मलवां थाना क्षेत्र के मीरमऊ की रहने वाली विमला पति छेदा सिंह को लेकर इलाज कराने पड़ोसी श्रीराम के साथ बाइक से आ रही थीं। शहर के शनि मंदिर के पास कार की टक्कर से तीनों घायल हुए। चालक हेलमेट पहने था। थरियांव थाने के पश्चिमी बाईपास धर्मदासपुर मोड़ पर बोलेरो के सामने साड़ आ गया। उसके बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा। बोलेरो खंती में पलट गई। हादसे में खागा नौबस्ता निवासी अश्वनी कुमार एडवोकेट, रंजना त्रिपाठी, सान्या त्रिपाठी मामूली रूप से जख्मी हुए।
जहानाबाद हाईवे के केवटरा के पास डीसीएम और ट्रक में भिड़ंत हो गई। डीसीएम के चालक खलासी घायल हुए। घटना से मुगलमार्ग हाईवे पर दो घंटे जाम लगने से यातायात बाधित रहा। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। औंग थाने के छिवली नदी कानुपर सीमा में टूरिस्ट बस का पहिया निकला गया। पहिया नदी में गिरा। बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर टिक गई। हादसे में यात्री बाल-बाल बचे। बस दिल्ली से बनारस जा रही थी। इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची।