फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tempo collided with a pick-up fell into the ravine , nine injured

पिकअप से टकरा खड्ड में गिरा टेंपो, नौ घायल

Mon, 08 Feb 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 08 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Tempo collided with a pick-up fell into the ravine , nine injured

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गांव काजीखेड़ा से बिंदकी आ

विज्ञापन
रहे टेंपो को नहर पुल के पास एक पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे टेंपो खड्ड में जा गिरी। जिससे चित्रकूट दर्शन करने जा रहे नौ लोग घायल हो गए। घायलों को  राहगीरों ने सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया। चार की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने फतेहपुर रेफर कर दिया।

 रविवार को गांव काजीखेड़ा के बारह ग्रामीण टेंपो से चित्रकूट दर्शन करने के लिए जा रहे थे। टेंपो जब खजुहारोड नहर पुल के पास पहुंचा तो बिंदकी सेे जहानाबाद जा रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतना जबरदस्त थी कि टेंपो अनियंत्रित होकर मुगलरोड हाईवे के पास खड्ड में जाकर पलट गया। हादसे में रामआसरे की पत्नी रामदुलारी, बेटा ज्ञानेंद्र, बहू रेखादेवी, नंद किशोर का बेटा पप्पू, राजाराम का बेटा रामप्रसाद , विजयपाल की पुत्री सुमन, हरि प्रसाद की पत्नी रामदेवी, विमलेश की पुत्री निधी, राम किशोर की पत्नी जनक दुलारी घायल हो गए।

सभी को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने रामदुलारी, रेखा देवी, राम प्रसाद, सुमन की हालच नाजुक देखकर फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed