फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teenage girl injured in a fight dies after 19 days, police deployed in the village

Fatehpur News: मारपीट में घायल किशोरी की 19 दिन बाद मौत, गांव में पुलिस तैनात

Mon, 18 Aug 2025 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl injured in a fight dies after 19 days, police deployed in the village
फाइल फोटो-36-निशा। स्रोत परिजन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर गांव में दो पक्षों के विवाद के बाद हुई मारपीट में घायल 15 वर्षीय किशोरी निशा यादव की इलाज के दौरान 19वें दिन रविवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उधर, किशोरी की मौत की जानकारी के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
28 जुलाई की शाम सब्जी की दुकान पर महेंद्र यादव और कमलेश निषाद के बीच नोकझोंक हुई थी। विवाद बढ़ने पर रात करीब 9:30 बजे कमलेश पक्ष ने महेंद्र के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान महेंद्र, उनकी पुत्री निशा और मां सरजू देवी को चोटें आईं।
विज्ञापन

पुलिस ने महेंद्र के बेटे सुभाष की शिकायत पर कमलेश, पुत्र अनिल,भाई सुरेश और पुत्री रामकली पर रिपोर्ट दर्ज की थी। किशोरी निशा की हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधार होने पर घर ले आए जाने के बाद शनिवार रात अचानक उसकी तबीयत गंभीर हो गई और उसे गोपालगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजन का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। थानाध्यक्ष शैलेष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किशोरी की हालत में सुधार आ चुका था। कई दिन बाद अचानक हालत बिगड़ने के बाद मौत से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed