फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teachers showed solidarity, will give online attendance once their demands are met

Fatehpur News: शिक्षकों ने दिखाई एकजुटता, मांग पूरी होने पर देंगे ऑनलाइन हाजिरी

Tue, 16 Jul 2024 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Teachers showed solidarity, will give online attendance once their demands are met
फतेहपुर। ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। सोमवार को बीएसए कार्यालय में हुए धरने में शिक्षकों ने एकजुटता दिखाई। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक शिक्षक ऑनलाइन हाजिरी नहीं देंगे।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में हुए प्रदर्शन में शिक्षक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी व शिक्षक शामिल हुए। पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति से कोई गुरेज नहीं है। पहले हमारी मांगे पूरी करें, इसके बाद ऑनलाइन हाजिरी देंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों से विद्यालय पंजीकरण का डिजिटलीकरण किया जाना और डिजिटल हाजिरी समाप्त होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है कि ये व्यक्ति की निजता का हनन है। बाद में बीएसए भारती त्रिपाठी को ज्ञापन भी दिया। इसके बाद शिक्षक जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पंहुचे। कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम को ज्ञापन दिया। धरने की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर विनोद सिंह, शैलेंद्र भदौरिया, अनुराग श्रीवास्तव, अरुण मिश्र, अदीप सिंह, अंकित अग्रहरि, मनीष सचान, मुकेश मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सांसद व विधायक शिक्षकों के साथ
फतेहपुर। सपा सांसद नरेश उत्तम और हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्य ने शिक्षकों के पक्ष में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। सांसद ने बताया कि शासन की हठधर्मिता है कि जबरन शिक्षकों पर आनलाइन हाजिरी का आदेश थोपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले स्कूलों तक कनेक्टिविटी, ईएल, पुरानी पेंशन व अन्य सभी मांगे शिक्षकों की पूरी करें। कोई शिक्षक बस, ट्रेन व अन्य संसाधन से स्कूल जाते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed