{"_id":"62bf492b1de88842047d4399","slug":"teacher-loot-fir-fatehpur-news-knp705356887","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक पर मारपीट व लूट की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक पर मारपीट व लूट की एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। जूनियर हाईस्कूल सेमरहटा के प्रधानाध्याक अनिल कुमार सिंह के खिलाफ धाता थाने में लूट व धमकाने की रिपोर्ट गुरुवार को दर्ज की गई है। घटना 27 अप्रैल की है। मामले में प्रधानाध्यापक की ओर से भी मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।
धाता थाना क्षेत्र के अमदरा गांव निवासी अधिवक्ता नरेंद्र कुमार शुक्ला ने थाने में तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया कि बीती 27 अप्रैल को बेटी की शादी के लिए जूनियर हाईस्कूल सेेमरहटा के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह से जगह देने की बात की थी। उन्होंने इंकार कर दिया। इतना ही नहीं अनिल व उनके एक साथी ने उसके साथ मारपीट की और सोने की चेन व जेब में रखे तीन हजार रुपये छीन लिए।
धमकी दी कि उसे मुकदमे में फंसा देगा और उसी दिन अनिल कुमार ने स्कूल पहुंचकर सरकारी अभिलेख फाड़कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसओ धाता आशुतोष सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।