{"_id":"62bf49dbe449f54940104496","slug":"teacher-loot-cctv-fatehpur-news-knp7053569112","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका की छीनी चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका की छीनी चेन
विज्ञापन
खागा। बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका के गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ने का प्रयास किया। शिक्षिका ने चेन पकड़ ली, जिससे बदमाश आधी ही चेन तोड़ पाए। लुटेरों की तलाश के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
किशनपुर रोड रेलवे ओवर ब्रिज के पास रहने वाली जूडिट जॉर्ज सेंट मैरी विद्यालय में शिक्षिका हैं। वह शुक्रवार की दोपहर स्कूल बंद होने के बाद रोज की तरह ई-रिक्शा से बैठकर घर आ रही थी। जैसे ही वह घर के सामने ई-रिक्शा से उतरी तो पीछे से काले रंग की अपाचे पर सवार दो युवक आए और उनके गले में पड़ी सोने की चेन पर झपट्टा मार दिया। यह देख उन्होंने अपनी चेन पकड़ ली।
झपट्टे से चेन टूट गई तो बदमाश आधी चेन लेकर वहां से आरओबी के ऊपर से होते हुए भाग निकले। जूडिट जॉर्ज ने कोतवाली में इसकी शिकायत की तो पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। इंस्पेक्टर खागा जेपी शाही ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही हैं।