{"_id":"69791c00077c8bd6580189c5","slug":"tantrik-duped-people-of-rs-4-lakh-in-the-name-of-sending-them-to-singapore-handed-them-fake-visa-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-148253-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तांत्रिक ने सिंगापुर भेजने के नाम पर चार लाख हड़पे, थमाया फर्जी वीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तांत्रिक ने सिंगापुर भेजने के नाम पर चार लाख हड़पे, थमाया फर्जी वीजा
विज्ञापन
खागा। तांत्रिक ने महिला के तीन भाइयों को विदेश भेजने का झांसा देकर चार लाख रुपये हड़प कर लिए। दो भाइयों को सिंगापुर का फर्जी वीजा देकर वह खुद दुबई चला गया। ठगी का शिकार महिला ने तांत्रिक के लौटने पर रुपये मांगे तो उसने महिला को धमकी दी है। मामले में पुलिस ने साेमवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
हरियाणा के जिला करनाल थाना 32 सेक्टर क्षेत्र के फूसगढ़ निवासी उमा देवी के अनुसार उनकी बुआ स्वानमती खागा सिठियानी गांव में रहती हैं। गांव आते-जाते समय उनकी मुलाकात सिठियानी गांव के रामसरन से हुई। वह गांव में झाड़फूंक का काम करता है। बातचीत दौरान रामसरन ने बताया कि वह रोजगार के लिए लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उमा ने अपने तीन भाइयों सनी, संदीप व संतोष को विदेश भेजने की बात कही। उन्हें विदेश भेजने के नाम पर रामसरन ने चार लाख रुपये मांगे।
उमा के अनुसार उन्होंने 2022 से 2025 के बीच चार लाख रुपये रामसरन को दिया। इस दौरान रामसरन ने सनी और प्रदीप को सिंगापुर का वीजा दिया और संतोष को बाद में वीजा दिलाने की बात कही। वह दोनों मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे जहां पता लगा कि वीजा फर्जी है। इसके बाद रामसरन मार्च 2025 में दुबई चला गया। वर्तमान समय में रामसरन गांव में है। जब उमा ने रुपये की मांग की तो उसने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जा रही है।