{"_id":"7d484126a81e37ddb55dd2ed55c0c323","slug":"symptoms-of-polio-found-in-teens-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" किशोर में मिले पोलियो के लक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर में मिले पोलियो के लक्षण
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sun, 02 Aug 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के खजुहा ब्लाक के गांजर मजरे डांडा अमौली निवासी किशोर में पोलियो के लक्षण मिले हैं। इसकी जानकारी मिलने पर डब्ल्यूएचओ टीम अस्पताल पहुंची। स्टूल टेस्ट के लिए सेंपल लिए और जांच के लिए हैदराबाद स्थित लैब भेजा। फिलहाल किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गांजर मजरे डांडा अमौली निवासी रामबहादुर का बेटा शिवओम (14) उच्च प्राथमिक विद्यालय कसियापुर में कक्षा 6 में पढ़ता है। परिजनों के मुताबिक 21 जुलाई की शाम छात्र घर में बैठा होमवर्क पूरा कर रहा था, तभी वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घरेलू इलाज के बाद होश न आने पर दूसरे दिन छात्र को शहर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत सुधरने के बजाय बिगड़ती गई। इस पर नर्सिंगहोम के डाक्टरों ने 31 जुलाई को कानपुर रेफर कर दिया। शनिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी कक्ष में ईएमओ ने बाल रोग विशेषज्ञ डा. विवेक निगम को बुलाया। परीक्षण के बाद बाल रोग विशेषज्ञ ने पोलियो अटैक की आशंका जताते हुए तत्काल डब्ल्यूएचओ की टीम को कॉल किया। अस्पताल पहुंची टीम ने जांच के लिए स्टूल सेंपल लेकर हैदराबाद लैब भेजा है। किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी विनय कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट में पुष्टि हुई तो पोलियो संबंधी इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन