फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   suspend,rishvat,lipik

डीआई कार्यालय के भ्रष्टाचार का फूटा भंडा

Tue, 24 May 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
suspend,rishvat,lipik
घूस लेते पकड़ा गया बाबू जितेंद्र श्रीवास्तव। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। डीआई कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक को एंटी करप्शन कानपुर ईकाई की टीम ने 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोप है कि एरियर भुगतान के लिए लिपिक ने सहायक अध्यापक से 14 हजार रुपये मांगे थे। पुलिस ने लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लिपिक को एंटी करप्शन की कोर्ट वाराणसी में पेश किया जाएगा। बीएसए ने आरोपी लिपिक को निलंबित किया है।
विज्ञापन

डीआई कार्यालय में जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात हैं। लिपिक मूल रूप से जाफरगंज थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव निवासी है। लिपिक हथगाम ब्लाक में तैनात शिक्षकों के वेतन संबंधी कार्य देखते थे। ललौली थाने के कोर्रा कनक निवासी सहायक अध्यापक देवेंद्र सिंह ने दो लाख 68 हजार रुपये एरियर भुगतान के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। देवेंद्र का आरोप है कि लिपिक जितेंद्र ने भुगतान कराने के नाम पर 14 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन

लंबी बातचीत के बाद सौदा 12 हजार में तय हुआ। देवेंद्र ने मामले की जानकारी एंटी करप्शन टीम को दी। इसके बाद मंगलवार को वह केमिकल लगे नोट लेकर लिपिक के पास इनके दफ्तर पहुंचा और जैसे ही जीतेंद्र ने नोट पकड़े, टीम ने उसे पकड़ लिया। कोतवाल आनंद शुक्ला ने बताया कि लिपिक के खिलाफ शिक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि साक्ष्य के नमूने को वाराणसी भेजा जाएगा। मामला गंभीर है, कम से कम छह माह बाद ही लिपिक को जमानत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बीएस कार्यालय के अलावा एक कार्यालय जिला पंचायत भवन स्थित है। इसे डीआई कार्यालय के नाम से जाना जाता है। यहां पर शिक्षकों का वेतन और एरियर बनाने वाले लिपिक बैठते हैं। हालांकि इन लिपिकों की तैनाती ब्लाकों मेें है, लेकिन यह लिपिक इसी कार्यालय में बैठकर सेटिंग गेटिंग करते आ रहे हैं। इसी कार्यालय में लिपिक जितेंद्र श्रीवास्तव को 12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों करप्शन टीम ने पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed