फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   students,police,chedkhani

हरिहरगंज चौकी के अंदर छात्राओं से छेड़खानी

Thu, 30 Jun 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
students,police,chedkhani
फतेहपुर। दो छात्राओं ने चौकी में सिपाही पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। छात्राओं के मुताबिक वे बारिश से बचने के लिए चौकी के भीतर गई थी। मामले की शिकायत छात्राओं ने एसपी राजेश सिंह से की है। एसपी ने उन्हें जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शहर की रहने वाली हाईस्कूल की दो छात्राएं मंगलवार की शाम घर लौट रही थी, तभी तेज बारिश होने लगी। छात्राओं के मुताबिक बारिश से बचने के लिए वे हरिहरगंज पुलिस चौकी की दीवार से सटकर खड़ी थीं।
विज्ञापन

चौकी में मौजूद हेड कांस्टेबल ने उन्हें भीतर कुर्सी पर बैठने के लिए कहा। इस पर वे दोनों भीतर चलीं गईं। इस दौरान पुलिस कर्मी ने उनसे सामने रखा लाई-चना खाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उन दोनों के इंकार करने पर सिपाही ने दोनों को एक-एक थप्पड़ मारा और गलत तरीके से स्पर्श भी किया। शंका होने पर दोनों वहां से तुरंत ही निकली और भीगते हुए घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी।

परिजन चौकी पहुंचे लेकिन उस समय सिपाही नहीं मिला। बुधवार को मामले की शिकायत एसपी से की गई।
कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारी छात्राओं व महिलाओं से 1098 नंबर का प्रयोग करने की अपील करते हैं, लेकिन चौकी में हुई छेड़खानी की जानकारी जब दोनों छात्राओं ने इस नंबर पर दी तो उनकी सुनवाई ही नहीं हुई। इसके बाद उन्हें परिजनों के साथ एसपी तक जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed