फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   students,exam,kanpur news,up news,fatehpur news,Bed

बीएड प्रवेश परीक्षा: पुलिस के साए में हुई परीक्षा

Thu, 07 Jul 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
students,exam,kanpur news,up news,fatehpur news,Bed
फतेहपुर। शहर के तेहर परीक्षा केंद्रो में बुधवार बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न हुुई। 4900 परीक्षार्थियों ने दो पालियों में परीक्षा दी। किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस के साथ साथ केंद्र के कर्मियों ने भी सख्ती रखी। प्रत्येक परीक्षार्थी की उपस्थित बायोमेट्रिक से हुई। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की गिरानी में हुई।
विज्ञापन

इसके साथ सभी केंद्रों की दो-दो पर्यवेक्षकों ने निगरानी की। इनके अतिरिक्त कक्ष निरीक्षक भी परीक्षा कक्षो में मौजूद रहे। दोनो पालियों को मिलाकर कुल 687 परीक्षार्थी अनुपस्थित हुए।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा की पहली पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक हुई, जिसमें 341 परीक्षार्थी अनुपस्थित हुए। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चली, इसमें 346 परीक्षार्थी अनपुस्थित पाए गए। इस तरह से कुल 687 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा शुरु होने से ठीक आधा घंटे पहले परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र में मोबाइल, घड़ी, चश्मा आदि किसी तरह की कोई इलेक्ट्रानिक समाग्री ले जाने पर प्रतिबंध रहा।
परीक्षा एएस इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज, महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज शांतिनगर, शुकदेव इंटर कॉलेज खागा, नेहरू इंटर कालेज बिंदकी, राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहपुर, राजकीय इंटर कालेज फतेहपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलवां, राजकीय महिला महाविद्यालय फतेहपुर, जनहितकारी इंटर कॉलेज खागा, सदाशिव इंटर कॉलेज रेलबाजार और निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज ज्वालागंज के केद्रों में हुई।

परीक्षा की निगरानी के लिए सीडीओ सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने भी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उनके साथ सदर एसडीएम एनपी मौर्य और सीओ सिटी डीसी मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed