{"_id":"6a4be94eeaa9247334039610","slug":"student-quits-school-due-to-lack-of-action-against-rape-accused-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-158087-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई न होने से छात्रा ने स्कूल छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई न होने से छात्रा ने स्कूल छोड़ा
विज्ञापन
खखरेरू। दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने से कक्षा तीन की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। विद्यालय के शिक्षक भी छात्रा के घर पहुंचे लेकिन उसने स्कूल जाने से इन्कार दिया। मां ने आरोप लगाया कि आरोपी के न पकड़े जाने से परिवार दहशत में है। पुलिस ने मामले में दोबारा मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आठ और नौ वर्ष की दो बच्चियां 16 जून की सुबह करीब 11 बजे गांव के बाहर जामुन बीनने गई थीं। दोनों के परिजन का आरोप है कि इसी दौरान गांव के एक नाबालिग लड़के ने दोनों को बहलाकर एक सुनसान मकान में ले जाकर उनके साथ अश्लील हरकत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में बयान दर्ज कराए। यहां दोनों बच्चियों ने दुष्कर्म की बात कही। इससे मामला गंभीर हो गया।
परिजन का आरोप है कि पुलिस 18 जून को मेडिकल परीक्षण के लिए ले गई थी। यहां आंतरिक परीक्षण से इन्कार लिखकर जबरन अंगूठा लगवाया गया। इसके बाद पुलिस ने दो जुलाई को दोबारा मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
नौ वर्षीय बच्ची की मां का एक वीडियो भी सोमवार को वायरल हुआ। इसमें उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी न होने से बेटी दहशत में है और उसने स्कूल जाना बंद कर दिया है। बच्ची कक्षा तीन की छात्रा है। शिक्षक भी उसे स्कूल ले जाने पहुंचे थे लेकिन उसने जाने से मना कर दिया।
थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि आरोपी नाबालिग है और उसके खिलाफ जमानतीय धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं पीड़ित परिवार से मिलकर स्कूल न जाने की वजह की जानकारी लेंगे।