फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Student beaten up on the way after lodging a complaint.

Fatehpur News: शिकायत करने पर छात्र को रास्ते में रोककर पीटा

Sun, 04 Oct 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Student beaten up on the way after lodging a complaint.
गाजीपुर। थाना क्षेत्र के पमरौली गांव निवासी कक्षा 10 के छात्र राज यादव को शनिवार दोपहर छुट्टी के बाद रास्ते में रोककर चार साथियों ने पीट दिया। सिर में चोट लगने से छात्र घायल हो गया।
विज्ञापन

छात्र जनता इंटर कॉलेज में पढ़ता है। छात्र राज ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले कक्षा में चार विद्यार्थी पढ़ाई के दौरान पंजा लड़ा रहे थे। उसने इसकी शिकायत क्लास टीचर से की थी। शुक्रवार को शिक्षक ने चारों विद्यार्थियों के नाम काटकर उन्हें स्कूल से बाहर कर दिया था।
विज्ञापन

शनिवार को छुट्टी के बाद छात्र साइकिल से पमरौली गांव के बेलहाबाग के पास पहुंचा। तभी चारों छात्र बाइक से ओवरटेक कर उसे रोक लिया और मारपीट करने लगे। घायल छात्र के सिर में चोट आई है। थानाध्यक्ष विनोद पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed