फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Strictness on electricity theft in checking campaign, recovery of lakhs

Fatehpur News: चेकिंग अभियान में बिजली चोरी पर सख्ती, लाखों की वसूली

Mon, 16 Jun 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Strictness on electricity theft in checking campaign, recovery of lakhs
फतेहपुर। सदर तहसील क्षेत्र में विद्युत विभाग ने बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर तीन लाख 74 हजार रुपये की बकाया राशि वसूली और 11 पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

विद्युत विभाग ने आबूनगर, राधानगर, हुसैनगंज व गाजीपुर क्षेत्र में सघन हॉटस्पॉट चेकिंग अभियान चलाया। विशेष अभियान का संचालन अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता, विजिलेंस की संयुक्त टीम ने किया। इस दौरान कुल 314 परिसरों की गहन जांच की गई। इसमें बकाया बिलों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 86 उपभोक्ताओं के संयोजन विच्छेदित किए गए। इसके अतिरिक्त 11 उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। इनके विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई। भार वृद्धि की कार्रवाई में 48 उपभोक्ताओं के संयोजनों पर कुल 65 किलोवाट अतिरिक्त भार दर्ज किया गया। उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटरिंग की सुविधा देने के लिए 71 पुराने मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए गए व 23 मीटरों को परिसर के अंदर से बाहर प्रतिस्थापित किया गया। विभाग ने बकाया राशि के रूप में कुल 3.74 लाख रुपये की वसूली भी की। एक्सईएन रत्नेश जायसवाल ने बताया कि इस प्रकार की नियमित चेकिंग से उपभोक्ताओं में जागरुकता बढ़ेगी और विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed