{"_id":"612bca928ebc3e79e8304975","slug":"stone-pelting-firing-between-two-groups-fatehpur-news-knp649015612","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों के बीच मारपीट, पथराव फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों के बीच मारपीट, पथराव फायरिंग
विज्ञापन
कट्टे से फायर करता युवक। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफरगंज। थानाक्षेत्र के तहबलपुर गांव में रविवार सुबह दो पक्षों के बीच हुए मामूली विवाद में मारपीट, पथराव व फायरिंग हो गई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में छह लोग घायल हुए हैं।
तहबलपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव वकील हैं। उनके घर के सामने किसान रामबरन यादव का परिवार रहता है। सुरेंद्र यादव के परिजनों ने घर के सामने सुबह कूड़ा डाला था। जिसका रामबरन ने विरोध किया। तभी सुरेंद्र यादव से रामबरन और उसके पुत्रों अंशू, अनुराग ने मारपीट कर दी। घटना की सुरेंद्र यादव ने रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।
जिसके बाद सुरेंद्र यादव के बांदा जिले कोतवाली देहात थाने के लोकथरा गांव से चार-पांच रिश्तेदार शाम को तहबलपुर पहुंचे। सुबह हुई मारपीट का बदला लेने के लिए रामबरन के घर में हमला बोल दिया। दोनों पक्षों के मारपीट और जमकर पथराव हुआ। आरोप है कि इसी दौरान सुरेंद्र यादव पक्ष के कुछ लोगों ने तमंचे से फायरिंग भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामबरन पक्ष से घायल रामआसरे, अंकित तथा दूसरे पक्ष के सुरेंद्र और कुसमा देवी
विज्ञापन
पत्नी नरेंद्र सिंह को भर्ती कराया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। घायल रामआसरे के पुत्र गुड्डू सिंह ने बताया अचानक उनके घर पर हमला किया गया। पिता को गोली मारकर घायल किया गया है। थानाध्यक्ष केशवदास शर्मा ने बताया दोनों पक्षों से तहरीर मांगी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना में गोली किसी को नहीं लगी है।