फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   state government failed in handling all matters-sadhvi niranjan jyoti

‘प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई’

Fri, 22 May 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 22 May 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
state government failed in handling all matters-sadhvi niranjan jyoti

सूबे की सपा सरकार सभी मुद्दों में पूरी तरह से फ्लाप साबित हो रही है। केंद्र सरकार का भेजा गया धन भी सैफई जा रहा है। यह बातें सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहीं। केंद्रीय मंत्री सांसद आदर्श गांव परसेढ़ा में लगे स्वास्थ्य शिविर में लोगों को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन


गुरुवार को गांव परसेढ़ा में मुख्य चिकित्साधिकारी विनय पांडेय ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में लगभग डेढ़ सौ 150 मरीजों का परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयां बांटी गईं।
विज्ञापन


चिह्नित 35 विकलांगाें में 18 को प्रमाण पत्र दिए गए। शेष 17 मरीजों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। शिविर के उद्घाटन पर पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने ग्रामीणों से समस्याएं पूछा। स्वास्थ्य शिविर को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश की अखिलेश सरकार को आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार को नकारा करार देते हुए कहा कि विकास कार्यों को सैफई में ही गति दी जा रही है। प्रदेश की जनता गुंडाराज से कराह उठी है। इसका खामियाजा 2017 के विधान सभा चुनाव में सपा को भोगना पड़ेगा। इस मौके पर भाजपा नेता अनिल चार्ली गुप्ता, अवधेश मिश्रा, डिप्टी सीएमओ एलआर सचान, चिकित्साधीक्षक अमौली विमल चौरसिया डाक्टरों की टीम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed