फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Spread the news of the incident in the village of Malacca on weeds

हादसे की खबर पर मलाका गांव में पसरा मातम

Tue, 11 Oct 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो,फतेहपुर Updated Tue, 11 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Spread the news of the incident in the village of Malacca on weeds
नीलू पांडेय के घर में खड़ी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मलाका गांव निवासी प्रापर्टी डीलर रमाशंकर पांडेय उर्फ छोटे पांडेय ने गांव में मंदिर का निर्माण कराया है। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए रविवार को दोपहर तीन बजे स्कार्पियो और डिजायर से बनारस गए थे। स्कार्पियो शहर के राधानगर निवासी योगेंद्र प्रसाद पांडेय का छोटा बेटा नीलू (35) चला रहा था। इनके साथ मंदिर मालिक के बड़े बेटे की सास शहर के आबूनगर निवासी राकेश तिवारी की पत्नी रेखा तिवारी (40), असोथर थाना क्षेत्र के सुसवन गांव निवासी मां, बहन और उसकी बेटी समेत आठ लोग बैठे थे।
विज्ञापन


डिजायर में मंदिर मालिक कुछ अन्य लोगों के साथ सवार थे। डिजायर राधानगर निवासी मुन्नू गुप्ता चला रहे थे। स्कार्पियो इलाहाबाद जिला के नवाबगंज के समीप नाले गिरी और सात लोगों की मौत हो गई। शाम लगभग 6:30 बजे घटना की खबर राधानगर में नीलू के घर पहुंची। सूचना पर पिता, बड़ा भाई सुनील पांडेय, पत्नी सुधा अपने दो मासूम बच्चे गौरव (7) व शिवा (5) को लेकर इलाहाबाद निकल भागे। घर का गेट खुला रहा तो पड़ोसी महिलाएं और नजदीकियों की भीड़ घर के बाहर जमा हो गई। सभी स्तब्ध थे।
विज्ञापन


हर कोई सही स्थिति जानने की कोशिश कर रहा था। पड़ोसियों ने कहा कि वह लोग परिजनों के लौटने का इंतजार करते हुए रात भर यहां बैठे रहेंगे। दूसरी ओर आबूनगर मोहल्ले में रेखा के पति राकेश तिवारी ने अभी कुछ दिन पहले घर खरीदा है। ज्यादा प्रभावित यही परिवार हुआ है। परिजनों का कहना है कि हादसे वाली स्कार्पियो में पत्नी, सास व साली व साली की बच्ची समेत नौ लोग थे। राकेश नहीं गए थे, इस वजह से वह बेटे के साथ ताला बंद कर इलाहाबाद चले गए हैं। पड़ोसियों को अभी तक सही कुछ जानकारी नहीं है। हर आने जाने वालों से वह सही जानकारी चाह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed