फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   sports

रविदास ने अनुज को चित कर जीते 51 हजार रुपये

Mon, 19 Sep 2022 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
sports
सरकंडी गांव में कुश्ती का प्रदर्शन करते पहलवान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
असोथर। सरकंडी गांव में सोमवार को हुए दंगल में हरिद्वार के रविदास पहलवान ने मथुरा के अनुज कुमार को चित कर 51 हजार रुपये की कुश्ती जीत ली। पहलवानों के दांवपेच देखकर दर्शकों ने तालियां बजाईं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने पहलवानों के हाथ मिलवा कर दंगल का शुभारंभ कराया। प्रधान प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने फीता काटा। हरिद्वार के पहलवान रविदास व झांसी के श्यामजी पहलवान की कुश्ती बराबरी पर छूटी। शाहीपुर के अंकुर पहलवान ने ग्वालियर के श्यामवीर को हराया। रतनतारा के पुष्कर ने मऊ के विनोद को हराया। चित्रकूट के गोपाल पहलवान बंगाल के बीरू पहलवान से हार गए। हमीरपुर के हुकुम सिंह व मथुरा के राहुल की कुश्ती बराबरी पर छूटी। कानपुर के मनीष कानपुर के ही शोभित से हार गए।
विज्ञापन

जालौनी के श्यामजी ने दिल्ली के संदीप राणा को हराया। जालौनी के मोहर सिंह को औरेया के मनोज ने पटखनी दी। बंगाल के बीरू को कानपुर के रविकांत पहलवान ने हरा दिया। लमेहटा के दिनेश पहलवान ने सतना के राजू पहलवान को चित किया। इस मौके पर राजेश मिश्रा, चेतन त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी, जनार्दन त्रिपाठी, अनिल शुक्ला, बसंत सिंह, लालबाबू द्विवेदी, पुत्तन तिवारी, बाबूलाल पासवान और प्रमुख प्रतिनिधि महेश पासवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed