फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Split a week drought relief Czech

एक हफ्ते में बांट दें सूखा राहत के चेक

Sat, 20 Feb 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 20 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Split a week drought relief Czech

राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2014-15 के चयनित

विज्ञापन
देवलान गांव में डीएम राजीव रौतेला ने रात्रि चौपाल लगाई। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद को मुहैया कराने पर जोर दिया। खासकर सूखा राहत की चेकें हफ्ते भर में वंचित किसानों को दिए जाने के निर्देश दिए। चौपाल से पहले गांव में हुए विकास कार्यो की स्थलीय पड़ताल भी की।

असोथर ब्लाक के देवलान गांव की प्राथमिक पाठशाला में लगी इस चौपाल में खासी संख्या में ग्रामीण जुटे। डीएम ने विभागाध्यक्षों के समक्ष ग्रामीणों को बुला कर विकास कार्यो का सच जानने की कोशिश की।

शिकायत मिलने पर कुछ विभागाध्यक्षों को निशाने पर लेते हुए जनता के लिए काम करने की नसीहत दी। किसानों की समस्याओं पर खास फोकस रखा। अधूरे आवासों का समय रहते पूरा कराए जाने के साथ ही जिन पेंशनधारकों के खाते नहीं अब तक नहीं खुल सके हैं। ऐसे खाते अविलंब खुलवाने के निर्देश दिए।

सीएमओ डॉ. विनय कुमार से देवलान में स्वास्थ्य कैंप लगाने का जिम्मा सौंपने के साथ बीएसए विनय कुमार से एमडीएम के नियमारूप क्रियान्वयन कराने को निर्देशित किया। इस मौके पर सीडीओ रामाश्रय, एडीएम आलोक सिंह एसडीएम विवेक श्रीवास्तव समेत समस्त विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed