फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SP explored the bank security

एसपी ने बैंकों की खंगाली सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 24 Feb 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Wed, 24 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
SP explored the bank security
डीजीपी जावीद अहमद के आदेश पर दो हफ्ते के लिए चलाए जा रहे अभियान में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था परखी। बैंक  मैनेजरों से मुलाकात कर टप्पेबाजी, लूटपाट की घटनाओं को रोकने के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दोपहर के 12 बजे पथरकटा चौराहे स्थित एसबीआई बैंक मुख्य शाखा पहुंचे और सीसीटीवी कैमरों का जायजा लिया। एक कैमरा बंद मिलने पर बैंक मैनेजर प्रीती सचान से मुलाकात की और सारे कै मरे चालू रखने के निर्देश दिए। कैश काउंटर पर भीड़ का हाल जाना।
विज्ञापन


फिर खुद ही एटीएम में लगी भीड़ को टप्पेबाजों से सावधान किया। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक में जरूरतमंदों को ही बैंक में ठहरने का आदेश दिया। उपभोक्ताओं के साथ आए लोगों को बाहर कर बैंक के सायरन व पुलिस रजिस्टर की पड़ताल की। कोतवाल आरके पांडेय नेे निर्देश दिए कि बैंकों में लेनदेन के समय पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के बीओबी, एचडीएफसी, आईडीबीआई बैंक, एसबीआई कृषि शाखा समेत सभी ब्रांच और डाकघर खंगाले गए। वहीं थानेदारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भी बैंकों पर चेकिंग अभियान चलाया। बैंक मैनेजरों को भारी कैश ले जाने आने पर सुरक्षा व्यवस्था की भी मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया है।


एसपी कलानिधि नैथानी ने शस्त्र लाइसेंस दूसरे को देने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताया कि नियम के अनुरूप ही शस्त्रधारी अपने सुरक्षा के लिए शस्त्रों का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed