{"_id":"683c9f049eac069aab010ce4","slug":"son-killed-his-mother-by-hitting-her-with-a-bat-fatehpur-news-c-12-1-knp1085-1135294-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बल्ले से पीट कर पुत्र ने की मां की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बल्ले से पीट कर पुत्र ने की मां की हत्या
Mon, 02 Jun 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जहानगंज। पेंशन के रुपयों व बंटवारे के विवाद में पुत्र ने मां पर बल्ले से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुत्र मौके से भाग गया। परिजन लहूलुहान अवस्था में वृद्धा को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच करने के साथ ही आरोपी की तलाश में जुट गई।
थाना क्षेत्र के गांव नगला खुर्द निवासी स्वर्गीय बृजराज सिंह यादव की पत्नी राजबती (60) रविवार शाम करीब पांच बजे पड़ोसी सोनू के दरवाजे पर बैठी थी। तभी वहां पहुंचे उनके पुत्र विवेक (30) ने मां राजबती के ऊपर लकड़ी के बल्ले से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। लोगों के शोर मचाने पर विवेक गांव के पीछे की ओर भाग गया। घटना की जानकारी पर पहुंचा पुत्र शैतान सिंह उर्फ प्रवेश, भतीजा अब्बू घायल को निजी वाहन से फर्रुखाबाद स्थित लोहिया अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने राजबती को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजन बेहाल हो गए।
दरोगा आनंद शर्मा ने मौके पर पहुंच जांच कर हत्या में इस्तेमाल बल्ले को कब्जे में लिया। राजबती के पति पुलिस विभाग में ड्राइवर से सेवानिवृत्त थे। उनकी मौत के बाद राजबती को पेंशन मिलती है। उनके तीन पुत्र अवधेश, विवेक व प्रवेश है। चार पुत्रियों का विवाह हो चुका है। वह छोटे पुत्र प्रवेश के साथ रहती थीं। विवेक की पत्नी सोनी ने पुलिस को बताया कि पेंशन के रुपयों व बंटवारे को लेकर विवाद होता था। रविवार को बिना विवाद के ही विवेक ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन
पड़ोसी ने बताया कि शुक्रवार को ही रामबती कायमगंज निवासी पुत्री लक्ष्मी के घर से लौट कर आई हैं। थानाध्यक्ष जितेंद्र पटेल पुलिस के साथ युवक की तलाश में जुट गए। उन्होंने कमालगंज के कल्लू नगला स्थित युवक की ससुराल में भी दबिश दी।
थानाध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)