{"_id":"299fb6246f4cee37a6b6a8a8fe7a26f4","slug":"sohde-flirting-against-the-knife-stabbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदे ने छेड़खानी के विरोध में घोंपा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदे ने छेड़खानी के विरोध में घोंपा चाकू
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
Updated Fri, 08 May 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खखरेरू थाना क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदे ने अधेड़ की पीठ पर चाकू घोंप दी। वार इतना जोरदार था कि चाकू सीने का आर-पार हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में पीड़ित का हाल लने पहुंची भाजपा विधायक ने मामले को लेकर हंगामा काटा। मौके पर पुलिस अधीक्षक पीड़ित का हाल जानने पहुंचे। एसपी के आदेश पर ताबड़तोड़ छापेमारी करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के खंतवा गांव निवासी रामनाथ पासवान बुधवार शाम गांव में एक दुकान से गुटखा खरीद रहा था। तभी गांव निवासी बामा और निसार वहां से गुजर रहे थे। रामनाथ ने दोनों की आवाजाही को लेकर टोकाटाकी कर दी। तभी बामा उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया। हमले के बाद साथी संग फरार हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में गुरुवार दोपहर को खागा भाजपा विधायक कृष्णा पासवान पीड़ित का हाल जानने पहुंची। वह घटना में पुलिस की सुस्त कार्यशैली पर भड़क उठी। विधायक ने एसपी सालिगराम वर्मा को घटना की जानकारी दी। एसपी ने मामले को संजीदगी से लिया और जिला अस्पताल पहुंचे। विधायक ने बताया कि आरोपी गांव में सरेशाम लड़कियाें के साथ छेड़खानी करते हैं और घसीट तक ले जाते हैं। पीड़ित का हाल जानने के बाद थानेदार को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी करने के आदेश दिए। घटना की जांच के लिए सीओ वंदना सिंह को मौके पर भेजा। सीओ वंदना सिंह ने बताया कि आरोपी निसार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि शातिर वामा फरार है।
विज्ञापन