फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Software will decide the UP Board exam centre, the entire process will be online

Fatehpur News: सॉफ्टवेयर तय करेगा यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र, ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

Mon, 20 Jul 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Software will decide the UP Board exam centre, the entire process will be online
फतेहपुर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए इस बार परीक्षा केंद्रों का चयन पूरी तरह ऑनलाइन और सॉफ्टवेयर आधारित प्रणाली से किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत जिले के सभी संभावित परीक्षा केंद्रों का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद सॉफ्टवेयर विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं और निर्धारित मानकों के आधार पर परीक्षा केंद्रों का चयन करेगा।
विज्ञापन

जिले के करीब 179 माध्यमिक विद्यालयों का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। विद्यालयों में कक्षों की संख्या, सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, बिजली, चारदीवारी और सुरक्षा व्यवस्था जैसी सुविधाओं का ऑनलाइन सत्यापन होगा। अधिकारियों की जांच के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

नई व्यवस्था लागू होने से परीक्षा केंद्र निर्धारण में मानवीय हस्तक्षेप कम होगा। इससे केंद्र आवंटन की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनेगी। साथ ही मनमाने तरीके से केंद्र बनाए जाने और शिकायतों की संभावना भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सभी विद्यालयों को समय से सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। मानक पूरे करने वाले विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।


इन गतिविधियों को देखेगा सॉफ्टवेयर
- सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता।
- कक्षों की संख्या और बैठने की क्षमता।
- फर्नीचर और पेयजल व्यवस्था।
- शौचालय, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था।
- विद्यालय की आधारभूत सुविधाएं और निर्धारित मानकों का पालन।


ऑनलाइन और सॉफ्टवेयर आधारित प्रणाली से परीक्षा केंद्रों का चयन पूरी तरह पारदर्शी होगा। इससे निष्पक्षता बढ़ेगी और केंद्र निर्धारण में मानवीय हस्तक्षेप काफी हद तक समाप्त हो जाएगा।
- राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed