{"_id":"2082ae7e2ec2dd1b4b19c8a61a78165e","slug":"soccer-teams-rushed-to-agra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल खिलाड़ियों की टीम आगरा रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल खिलाड़ियों की टीम आगरा रवाना
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Mon, 03 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में होने वाले फुटबाल टूर्नामेंट में चयनित खिलाड़ियों की टीम को सदर विधायक विक्रम सिंह ने तिलक लगाकर आशीर्वाद देते हुए रवाना किया। सदर विधायक ने कहा कि आज यही खिलाड़ी आने वाले समय बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने खेल और खिलाड़ियों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए सहयोग की बात कही।
विज्ञापन
आगरा के एकलव्य स्टेडियम में चार से छह अगस्त तक होने वाली आल इंडिया मिनी फुटबाल टूर्नामेंट के लिए मिनी फुटबाल एसोसिएशन आफ फतेहपुर के तत्वावधान में जिले की टीम में चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस टीम के रवाना होने से पहले सदर विधायक विक्रम सिंह ने अपने आवास में उन्हें विदाई समारोह आयोजित कर टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दी। टीम में अभिषेक अवस्थी, अनिल कुमार शुक्ला, संजीत यादव, अमित वर्मा, अमोल सचान, उमंग दबे, प्रथम द्विवेदी, अनिकेत हैं। कोच अनुज कुमार पांडेय एवं मैनेजर स्वास्तिक पांडेय हैं। एसोसिएशन के महासचिव अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी रविकांत मिश्र ने कहा कि यह फुटबाल खिलाड़ी आगरा में बेहतर प्रदर्शन करके जिले का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान कोषाध्यक्ष मनोज मिश्र, जन्मेजय सिंह ने टीम को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन