फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Six injured in a fight between two parties, two referred

Fatehpur News: दो पक्षों में मारपीट में छह घायल, दो रेफर

Tue, 22 Apr 2025 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Six injured in a fight between two parties, two referred
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मदोकीपुर में रविवार रात को दो पक्षों के बीच नाली विवाद की खुन्नस में मारपीट हो गई। इसमें ग्राम प्रधान पक्ष और कोटेदार पक्ष के तीन-तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव मदोकीपुर में रविवार रात में विवाह कार्यक्रम था। उसी दौरान दोनों पक्षों के लड़कों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि परिजनों में ईंट, लाठी, डंडे चल गए। प्रधान पक्ष के राजेंद्र निषाद (60), अरविंद (30), दीपक (20) और कोटेदार कुशलपाल के पक्ष के नोखेलाल (50), देवकुमार उर्फ छोटू(15), रेखा (40) घायल हुए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए गोपालगंज अस्पताल पहुंचाया। यहां से गंभीर घायल राजेंद्र व रेखा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों में राजनीतिक तनाव रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों में पुराना नाली का विवाद चल रहा है। इसी खुन्नस को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed