{"_id":"5f7e046c8ebc3e9bc03f4d75","slug":"six-house-died-in-fatehpur-by-fire-fatehpur-news-knp5871214174","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की चिंगारी से छह घर जले, गृहस्थी खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की चिंगारी से छह घर जले, गृहस्थी खाक
विज्ञापन
बहुआ ललौली कस्बे के हजरतगंज मोहल्ला निवासी बदरुद्दीन के घर में मंगलवार की रात आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पड़ोसियों के पांच घर भी आग की चपेट में आ गए। क्षेत्रीय लोगों ने आग बुझाई। तीन घंटे बाद दमकल पहुंची तो गुस्साए लोगों ने खरीखोटी सुनाई और लौटा दिया। आग लगने की वजह नहीं पता चल सकी है।
रात को 10 बजे बदरुद्दीन के घर में आग लगी और थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। पड़ोस के अब्दुल खालिक खान, नफीस खान, भिक्खू भारती, हीरालाल, भूरा के घर में आग की लपटें पहुंच गईं। इनके घरों में रखा सामान देखते ही देखते राख हो गया। दमकल टीम को फोन से आग लगने की सूचना दी, लेकिन आग बुझाने दमकल टीम नहीं पहुंची।
तब ग्रामीणों ने खुद ही आग बुझाई। रात को एक बजे दमकल की गाड़ी पहुंची, तो लोग आक्रोशित हो गए। दमकल कर्मियों को कस्बा से तुरंत लौट जाने की चेतावनी दे डाली। बदरुद्दीन कस्बा के इंटर कालेज में चपरासी के पद पर तैनात हैं। इनका कहना है कि करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अन्य लोगों का भी डेढ़ लाख रुपये का आग से नुकसान हुआ है।