{"_id":"683b52f3497e69b8880399da","slug":"six-criminals-will-be-kept-in-kaushambi-jail-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-134879-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कौशांबी जेल में रखे जाएंगे छह अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कौशांबी जेल में रखे जाएंगे छह अपराधी
विज्ञापन
फतेहपुर। अखरी गांव के तिहरा हत्याकांड को अंजाम देने वाले दुर्दांतों को जिला कारागार में सुविधाएं और राजनैतिक संरक्षण मिलने की आंशका पर हाई सिक्योरिटी बैरक कौशांबी स्थानांतरण किया गया है। जहां कड़ी बंदिश के बीच हत्यारोपी रखे जाएंगे। हथगाम थाने के अखरी गांव की प्रधान रामदुलारी के किसान नेता पुत्र विनोद उर्फ पप्पू सिंह, अनूप सिंह उर्फ पिंकू सिंह और पप्पू सिंह के पुत्र अभय सिंह की राजनैतिक रंजिश में आठ अप्रैल की सुबह गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पूर्व प्रधान सुरेश उर्फ मुन्नू सिंह व उसके पुत्र पियूष सिंह, भूपेंद्र सिंह, मित्र सज्जन सिंह, ज्ञान उर्फ विपुल सिंह भदौरिया, तहिरापर गांव के विकास पासवान को पुलिस ने जेल भेजा था।
पूरे मामले की शासन स्तर से मॉनीटरिंग की जा रही है। माना जा रहा था कि यहां बंदियों को हर तरह की सुविधाएं मिल सकती हैं। उन्हें राजनैतिक संरक्षण का लाभ मिल सकता है। जेल में रहकर बाहर भी किसी तरह की गतिविधि को अंजाम दे सकते हैं।
जिला मजिस्ट्रेट की ओर से अखरी कांड के दुर्दांत बंदियों को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखने की सिफारिश की गई थी। जिला कारागार में हाई सिक्योरिटी बैरक नहीं होने पर डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री को पत्राचार किया गया था। डीजी जेल के निर्देश पर पूर्व प्रधान समेत छह आरोपियों को कौशांबी जेल की हाई सिक्योरिटी सेल के लिए रवाना किया गया है। जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हत्यारोपियों को जिला कारागार से कौशांबी जेल स्थानांतरित किया गया है। जहां उन्हें हाई सिक्योरिटी सेल में रखा जाएगा।