फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Shuttering artisan riding a bike dies in a road accident

Fatehpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार शटरिंग कारीगर की मौत

Sat, 21 Dec 2024 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Shuttering artisan riding a bike dies in a road accident
चौडगरा (फतेहपुर)। सड़क हादसे में बाइक सवार शटरिंग कारीगर की गुरुवार रात मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गांव हसोलेखेड़ा निवासी जितेंद्र (25) गुरुवार शाम कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहरवापुर गांव रिश्तेदार के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा था। कार्यक्रम के बाद रात को बाइक से घर लौट रहा था। थाना क्षेत्र के पहुर-खजुहा मार्ग पर मवइया गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से बाइक पर आ रहे जितेंद्र के बहनोई घाटमपुर के चिटौहुला निवासी सुनील कुमार ने हादसा देखा। उन्होंने एंबुलेंस बुलाई और सीएचसी बिंदकी ले गए। डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बहनोई सुनील ने बताया कि जितेंद्र अविवाहित था। शटरिंग लगाने का काम करता था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। उसका बड़ा भाई धर्मेंद्र है। हादसे से मां गोमती देवी का हाल बेहाल हो गया। चौडगरा प्रभारी उपदेश कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed