{"_id":"69fe395139b95dcad708ce28","slug":"shopkeepers-are-using-domestic-cylinders-for-commercial-purposes-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154336-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दुकानदार कर रहे घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दुकानदार कर रहे घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल
विज्ञापन
फोटो-19-शादीपुर स्थित गैस एजेंसी में मौजूद उपभोक्ता। संवाद
फतेहपुर। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत से परेशान हैं। घरेलू गैस की उपलब्धता पहले से बेहतर हुई है लेकिन व्यावसायिक गैस सिलिंडर छोटे कारोबारियों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। महंगे दामों के चलते दुकानदार घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल व्यावसायिक कार्यों में कर रहे हैं।
इस समय 19 किलोग्राम का व्यावसायिक गैस सिलिंडर करीब 3130 रुपये में मिल रहा है। 14 किलोग्राम का घरेलू सिलिंडर 938 रुपये में उपलब्ध है। दोनों के दामों में भारी अंतर होने से दुकानदार व्यावसायिक सिलिंडर लेने से बच रहे हैं। घरेलू सिलिंडर ब्लैक में करीब दो हजार रुपये तक बिक रहा है फिर भी यह व्यावसायिक सिलिंडर से सस्ता पड़ रहा है।
शहर के पटेलनगर, चौक बाजार, कचहरी के आसपास, लाल बाजार, पीलू तले और ज्वालागंज समेत कई इलाकों में करीब 50 प्रतिशत छोटी दुकानों पर घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है। रेहड़ी दुकानदारों से लेकर कुछ बड़े प्रतिष्ठानों तक में चोरी-छिपे घरेलू गैस का इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन
दुकानदारों का कहना है कि व्यावसायिक सिलिंडर के बढ़े दामों से मुनाफा लगातार घट रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्कर ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर की बुकिंग पहले की तरह हो रही है। व्यावसायिक कार्यों में घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।