फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Shoheda accused of firing at the woman's house in fatehpur

फतेहपुर: शोहदे पर युवती के घर में फायरिंग का आरोप

Fri, 26 Jun 2020 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Shoheda accused of firing at the woman's house in fatehpur
फतेहपुर। शोहदे की हरकतों से तंग परिवार थाने में सुनवाई न होने पर एसपी से शिकायत करने पहुंच गया। दंपति ने बुधवार शाम बेटी के दरवाजा बंद करने पर शोहदे के फायर करने का आरोप लगाया है। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मामला असोथर थानाक्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित दंपति शुक्रवार को एसपी दफ्तर पहुंचे। दंपति ने बताया कि गांव का युवक अराजकता फैला रहा है। वह करीब एक माह से बड़ी बेटी को परेशान कर रहा है। बेटी के पड़ोस के घर में पानी भरने जाने के दौरान रास्ते में रोक कर छेड़खानी करता है।
विज्ञापन

वह बुधवार शाम दरवाजे पर खड़ा था। उसे देखकर बेटी दरवाजा बंद करने पहुंची। दरवाजा बंद करते ही उसने फायर कर दिया। गोली दरवाजे से टकराई। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले आरोपी भाग निकला। आरोपी की हरकतों से वह लोग परेशान हैं। थाने में सुनवाई नहीं हो रही। एसओ आशीष सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed