फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Shaheed Malta Inter College Wins Regional Sports Championship

Fatehpur News: शहीद माल्टा इंटर कॉलेज ने जीती क्षेत्रीय खेलकूद चैंपियनशिप

Thu, 08 Oct 2026 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Malta Inter College Wins Regional Sports Championship
फोटो-34-बाधा दौड़ में प्रतिभाग करता प्रतिभागी। संवाद - फोटो : shiv tripathi
जहानाबाद। कस्बे के शहीद माल्टा इंटर कॉलेज में आयोजित 70वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह-2026 का बुधवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप में शहीद माल्टा इंटर कॉलेज जहानाबाद ने प्रथम, जानकी इंटर कॉलेज बकेवर ने दूसरा और आदर्श इंटर कॉलेज जहानाबाद ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सब जूनियर बालिका वर्ग में ज्ञानदीप इंटर कॉलेज की वर्षा और शहीद माल्टा इंटर कॉलेज की कशिश ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। जूनियर बालिका वर्ग में गांधी इंटर कॉलेज की नैंसी तथा पंडित दयाशंकर इंटर कॉलेज भैसौली की शिवानी और मनीषा विजेता रहीं।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग में आदर्श इंटर कॉलेज के रौनक और विवेकानंद इंटर कॉलेज जहानाबाद के मयंक ने चैंपियनशिप हासिल की। सीनियर बालिका वर्ग में पंडित दयाशंकर इंटर कॉलेज भैसौली की राधा देवी और आदर्श इंटर कॉलेज की आरती गुप्ता विजेता रहीं। सीनियर बालक वर्ग में ज्ञानदीप इंटर कॉलेज के अखिलेश ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में प्रधानाचार्य अनीसुर्रहमान ने विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खेलों में अनुशासन और निरंतर अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को आवश्यक सुझाव दिए। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व हिंदी प्रवक्ता परशुराम यादव, हिमांशु, अर्पण मिश्रा, रामबालक, जितेंद्र सिंह रेफरी, जय सिंह यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

फोटो-34-बाधा दौड़ में प्रतिभाग करता प्रतिभागी। संवाद

फोटो-34-बाधा दौड़ में प्रतिभाग करता प्रतिभागी। संवाद- फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed