फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   See the work unfinished officers reprimanded

अधूरे काम देख अफसरों को फटकारा

Tue, 04 Aug 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 04 Aug 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
See the work unfinished officers reprimanded

ब्लाक के निरीक्षण में पहुंची जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की सुस्त गति पर अधिकारियों को फटकार लगाई। सभी ग्राम पंचायतों की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। प्रधानों की बैठक में डीएम ने योजनाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन

जिलाधिकारी पुष्पा सिंह ने सोमवार को ब्लाक में विकास कार्यों की गति जनाने को दौरा किया। डीएम ने नवाबगंज में शौचालयों के निर्माण पूरा न होने असंतोष जाहिर करते हुए अधिकारियों को फटकार लगाते हुए ग्राम पंचायत का खाता सीज करने के निर्देश दिए। मौके पर उन्होंने ब्लाक परिसर में पौधरोपण की स्थिति की समीक्षा की और लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्हाेंने लोहिया, इंदिरा आवास, पेंशन, शौचालय, मनरेगा, अंबेडकर विशेष रोजगार योजना, बायो गैस आदि योजनाओं की जानकारी की। अन्य योजनाओं को पूूरा करने का आदेश दिया। यहां से डीएम चतुर्भुजपुर के मजरे बिरधौलपुर पहुंची। यहां प्रस्तावित खड़ंजा मार्ग को सीसी रोड बनाने के निर्देश दिए। महिलाओं को स्वरोजगार योजना देने के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन लागू करने के आदेश दिए। खंड विकास अधिकारी वीरभान सिंह ने सभी चल रही योजनाओं की जानाकरी दी। इस मौके पर डीडीओ मिथलेश सचान और समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed