{"_id":"690a5773843f13411409635b","slug":"second-case-of-cheque-fraud-attempt-to-withdraw-rs-1250-lakh-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-143423-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चेक के धोखाधड़ी का दूसरा मामला, 12.50 लाख निकालने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चेक के धोखाधड़ी का दूसरा मामला, 12.50 लाख निकालने की कोशिश
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के खाते से धोखाधड़ी से चेक लगाकर रकम निकालने के बाद मंगलवार को दूसरा मामला सामने आया। व्यापारी के भाई ने 12 लाख की चेक का भुगतान कराने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।
कस्बे के व्यापारी विपिन अग्रवाल की फर्म फाल्गुन गिरी ट्रेडर्स के खाते से 12 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाने का मैसेज आया। विपिन ने थाने में शिकायत दी कि उन्होंने उक्त चेक नहीं काटी थी और पहले ही बैंक में चेक खोने की शिकायत दर्ज करा चुके हैं।
पूर्व में उनके भाई विनीत अग्रवाल ने एक नवंबर को तीन लाख 75 हजार रुपये के चेक में फर्जी हस्ताक्षर होने का दावा कर प्रार्थना पत्र दिया था। दोनों भाई अलग-अलग फर्म चलाते हैं। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि दोनों मामलों की जांच चल रही है। बैंक प्रबंधक ने भी प्रकरण की जांच की पुष्टि की है।