फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SDM reached Vijayipur PHC, got closed

एसडीएम पहुंचे विजयीपुर पीएचसी, बंद मिला

Sat, 02 Jul 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
SDM reached Vijayipur PHC, got closed
एएनएम से पूछताछ करते एसडीएम मनीष कुमार। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विजयीपुर। एसडीएम खागा मनीष कुमार शनिवार को पीएचसी विजयीपुर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्हें वहां ताला बंद मिला। यह देख उन्होंने अस्पताल के बंद होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल परिसर में बने प्रसव कक्ष का निरीक्षण कर रजिस्टर भी चेक किया, जो कि अधूरा मिला।
विज्ञापन

एसडीएम करीब साढ़े पांच बजे विजयीपुर अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें अस्पताल में ताला बंद मिला। उन्होंने चिकित्साधिकारी डॉक्टर बृजेश पांडेय से बात की तो उन्होंने बताया कि वे फतेहपुर मीटिंग में आए हैं और दूसरे चिकित्सक डॉक्टर जियाउल हक के बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं है। उन्होंने अस्पताल के बाहर तीमारदारों से बातचीत की तो पता लगा कि डॉक्टर जियाउल कभी-कभी ही अस्पताल आते हैं। इसके बाद एसडीएम प्रसव कक्ष पहुंचे और यहां रजिस्टर देखे जो अधूरे पाए गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने दो दिन पहले किशनपुर थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव की रहने वाली भूरी देवी पत्नी सुरेश यादव की प्रसव पीड़ा के दौरान मौत के मामले को लेकर पूछताछ की। यहां मौजूद एएनएम इसकी जानकारी नहीं दे सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भूरी देवी के रेफर होने का कारण जानना चाहा तो रजिस्टर में केवल कमजोर लिखा हुआ मिला। रजिस्टर पर अन्य कोई कारण नहीं मिला। इस पर एसडीएम ने सख्त नाराजगी जताई।

एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण में अस्पताल बंद मिला और प्रसव कक्ष में अभिलेख अपडेट नहीं थे। कार्रवाई के लिए सीएमओ को रिपोर्ट दी जाएगी। चिकित्साधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed