फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SDM,abhiyaan,seej

अवैध स्टैंड पर चला चाबुक, बसें सीज

Mon, 23 May 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
SDM,abhiyaan,seej
बिंदकी बस स्टाप में बस मालिक से बात करते सदर एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। अवैध टेंपो और बस स्टैंड बंद कराने के सीएम के फरमान का असर शहर में सोमवार को दिखाई दिया। एसडीएम सदर नंदप्रकाश मौर्य ने शहर के अवैध स्टैंडों पर अभियान चलाया। शहर के बाकरगंज, बिंदकी बस स्टाप, जयराम नगर और पक्का तालाब क्षेत्र में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अवैध रूप से संचालित बिंदकी बस स्टाप में पहुंचकर एसडीएम ने दो बसें कोतवाली में खड़ी कराकर सीज कर दीं। इसके बाद पक्का तालाब के स्टैंड में भी एक बस सीज कर दी गई। जयरामनगर चौराहे के अवैध स्टैंड को भी बंद करा दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद बाकरगंज पुलिस चौकी से पूरी चौक बाजार का निरीक्षण कर वहां की सभी दुकानों की सामग्रियों को सड़क की पटरियों के अंदर कराया गया। दरअसल दुकानदार शोपीस का सारा सामान सड़क पर ही सजाए रहते हैं, इससे चौक बाजार के रास्ते संकरे हो गए थे। उन्होंने कहा कि अवैध स्टैंड हों या फिर दुकानें नियम विरुद्घ काम हुआ तो कार्रवाई निश्चित रूप से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदकी। नगर पालिका के अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव के आरोप में व्यापारियों से नोकझोक हुई।
सोमवार को मुगल रोड, आंबेडकर चौराहा, तहसील मार्ग पर अतिक्रमण अभियान चला। जेसीबी लेकर पहुंचे नगर पालिका कर्मचारियों ने फुटपाथ का अतिक्रमण खाली कराया।
तहसील मुख्यालय मार्ग पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए ईओ निरुपमा प्रताप और अतिक्रमण कारियों के नोकझोंक हुई। आरोप है कि बिना किसी मानक के अतिक्रमण हटाया जा रहा। अभियान में आक्रमणकारियों से 6850 रुपये जुर्माना वसूला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed